UP Minister List 2022: किनको मिली जगह और किनका इस बार कटा पत्ता। देखिये पूरी लिस्ट
UP Minister List 2022: किनको मिली जगह और किनका इस बार कटा पत्ता। देखिये पूरी लिस्ट

UP Minister List 2022: योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने आज यानि की शुक्रवार 25 मार्च को देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद शपथ ले ली। इसी के साथ वो 37 साल बाद पहले ऐसे मुख्यमंत्री बन गए हैं जो लगातार दूसरी बार यूपी की सत्ता की गद्दी पर विराजमान होने जा रहे हैं। लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में हुए इस शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi), यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Anandiben Patel), केन्द्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह (Amit Shah), रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (J.P. Nadda) समेत भाजपा शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे।

चलिए अब आपको बताते हैं किन्हे मिली योगी मंत्रिमंडल 2.0 में जगह और कौन हैं वो चेहरे जो जगह बनाने में नाकामयाब हो गए।

UP Minister List 2022 Full List:

अगर बात करें उपमुख्यमंत्री पद की तो इस बार भी दो उपमुख्यमंत्री चयनित हुए हैं, लखनऊ कैंट सीट से विधायक ब्रजेश (Brajesh Pathak) पाठक और सिराथु से अपनी सीट गंवा चुके केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) को पुन: उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। आपको बता दें की  पिछले योगी मंत्रिमंडल में केशव मौर्य के साथ डॉक्टर दिनेश शर्मा उपमुख्यमंत्री थे जिन्हें इस बार कैबिनेट में जगह नहीं मिली लेकिन सियासी गलियारों मे चर्चा है की उन्हें भी पार्टी जल्द कोई ज़िम्मेदारी सौंपेगी।

ये रही उन मंत्रियों की लिस्ट जिन्होंने आज जनता की सेवा करने की शपथ ली:

उप मुख्यमंत्री: केशव प्रसाद मौर्य
उप मुख्यमंत्री: ब्रजेश पाठक

कैबिनेट मंत्री

  • अरिवंद कुमार शर्मा
  • सूर्य प्रताप शाही
  • सुरेश कुमार खन्ना
  • स्वतंत्र देव सिंह
  • बेबी रानी मौर्य
  • लक्ष्मी नारायण चौधरी
  • जयवीर सिंह
  • धर्मपाल सिंह
  • नंद गोपाल नंदी
  • भूपेंद्र सिंह चौधरी
  • अनिल राजभर
  • जितिन प्रसाद
  • राकेश सचान
  • योगेंद्र उपाध्याय
  • आशीष पटेल
  • संजय निषाद

राज्यमंत्री

  • मयंकेश्वर सिंह
  • दिनेश खटीक
  • संजीव गोंड
  • बलदेव सिंह ओलख
  • अजीत पाल
  • जसवंत सैनी
  • रामकेश निषाद
  • मनोहर लाल मन्नू कोरी
  • संजय गंगवार
  • बृजेश सिंह
  • केपी मलिक
  • सुरेश राही
  • सोमेंद्र तोमर
  • अनूप प्रधान वाल्मीकि
  • प्रतिभा शुक्ला
  • राकेश राठौर गुरू
  • रजनी तिवारी
  • सतीश शर्मा
  • दानिश आज़ाद अंसारी

विजय लक्ष्मी गौतम

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

  • नितिन अग्रवाल
  • कपिल देव अग्रवाल
  • रवींद्र जायसवाल
  • संदीप सिंह
  • गुलाब देवी
  • गिरीश चंद्र यादव
  • धर्मवीर प्रजापति
  • असीम अरुण
  • जेपीएस राठौर
  • दयाशंकर सिंह
  • नरेंद्र कश्यप
  • दिनेश प्रताप सिंह
  • अरुण कुमार सक्सेना
  • दयाशंकर मिश्र दयालु

शपथ समारोह के समापन के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर उत्तर प्रदेश के नवगठित मंत्री मण्डल को बधाई भी दी।

इन सब के अलावा भी कुछ नाम ऐसे हैं जिनकी चर्चा काफी थी लेकिन फिर भी वो मंत्रिमंडल में जगह नहीं बना पाए जैसे की राजेश्वर सिंह, आशुतोष टंडन, मोहसिन रज़ा, श्रीकांत शर्मा, अतुल गर्ग, सिद्धहार्थनाथ सिंह और अपर्णा यादव।


ALSO READ: आखिर कहाँ चूक गए Akhilesh Yadav ?

+ posts