गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी 2021 (मंगलवार) को पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। आपको बता दें, 26 जनवरी 1950 को सुबह 10 बजकर 18 मिनट पर भारत का संविधान लागू किया गया था। इस दिन स्कूल-कॉलेज में स्पीच या निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाता है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति तिरंगा झंडा फहराते हैं। गणतंत्र दिवस की लोग एक-दूसरे को बधाई देते हैं। आप भी इस साल अपनों को भेजें गणतंत्र दिवस पर ये शुभकामना संदेश-
1. हमें जान से प्यारा यह गणतंत्र हमारा,
याद रखेंगे शहीदों को और बलिदान तुम्हारा।
Happy Republic Day 2021
2. दिल एक है और जान एक है….
हिन्दोस्तान हमारा और हम इसकी शान हैं।
3. सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा,
हम बुलबुले हैं इसके,
ये गुलिस्तान हमारा
Happy Republic Day 2021
4. ऐ मेरे वतन के लोगों तुम खूब लगा लो नारा
ये शुभ दिन है हम सब का लहरा लो तिरंगा प्यारा
पर मत भूलो सीमा पर वीरों ने है प्राण गंवाए
कुछ याद उन्हें भी कर लो जो लौट के घर न आये…
72 वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
5. मुझे ना तन चाहिए, ना धन चाहिए
बस अमन से भरा यह वतन चाहिए
जब तक जिन्दा रहूं, इस मातृ-भूमि के लिए
और जब मरुं तो तिरंगा कफन चाहिए
Happy Republic Day 2021
6. देशभक्तों से ही देश की शान है
देशभक्तों से ही देश का मान है
हम उस देश के फूल हैं यारों
जिस देश का नाम हिंदुस्तान है
Happy Republic Day 2021
7. ना सर झुका है कभी और ना झुकाएंगे कभी
जो अपने दम पे जिए सच में जिंदगी है वही
गणतंत्र दिवस की बधाई
8. ना जियो धर्म के नाम पर
ना मरो धर्म के नाम पर
इंसानियत ही है धर्म वतन का
बस जियो वतन के नाम पर
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।