Burhanpur के पति ने बना दिया Taj Mahal : Madhya Pradesh (मध्य प्रदेश) के निवासी Anand Prakash Choksey (आनंद प्रकाश चौकसे) ने अपनी पत्नी को बड़ा ही नायाब तोहफा दिया है। उन्होंने अपना जो घर बनाया है वो हूबहू दुनिया के 7 अजूबों मे से एक, Taj Mahal(ताजमहल) का replica है। Taj Mahal(ताजमहल) की तरह दिखने वाले इस घर में चार बेडरूम, एक लाइब्रेरी, एक किचन और एक मेडिटेशन रूम है। आपको बता दें की घर को बनाने में तकरीबन 3 साल का लंबा समय लगा। ताजमहल जैसे घर का क्षेत्रफल मीनार सहित 90×90 है।

पहले खुद देखा असली Taj Mahal(ताजमहल) फिर ठाना ऐसा ही हूबहू बनाएंगे Burhanpur में:
Burhanpur (बुरहानपुर) के इस जोड़े ने अपना ताज महलनुमा घर बनवाने से पहले खुद असली Taj Mahal के दीदार किए। ताजमहल जैसा घर बनाने वाले कंसलटिंग इंजीनियर प्रवीण चौकसे ने कहा की आनंद प्रकाश चौकसे और उनकी पत्नी मंजूषा चौकसे ने ताज महल जैसा घर बनाने का कठिन काम हमे सौंपा और हमने ताज महल का बारीकी से अध्ययन किया। प्रवीण ने बताया की वो खुद भी Taj Mahal (ताजमहल) की बनावट और क्षेत्रफल का आकलन करने के लिए आगरा गए।

घर की नक्काशी करने के लिए Bengal (बंगाल) और Indore (इंदौर) के कारीगरों को बुलाया गया था। जबकि घर की फ्लोरिंग (राजस्थान) के मकराना के कारीगरों ने की है। घर में लगा फर्नीचर सूरत और मुंबई के कारीगरों ने तैयार किया है। आगरा के उत्कृष्ट कारीगरों की मदद भी इस घर को बनाने के लिए ली गई है।
Burhanpur (बुरहानपुर) में बनते बनते रह गया था Taj Mahal (ताजमहल):
ऐसा कहा जाता है की Mughal (मुग़ल) शासक Shahjahan (शाहजहाँ) अपनी बेगम Mumtaz (मुमताज़) की याद में ताज महल पहले Madhya Pradesh के Burhanpur (बुरहानपुर) में Tapti नदी के किनारे ही ही बनवाना चाहते थे क्योंकि मुमताज़ की मौत बुरहानपुर मे ही हुई थी लेकिन किन्ही कारणों की वजह से ताज महल आगरा में बन पाया।

Anand Prakash Choksey (आनंद प्रकाश चौकसे) के मुताबिक उन्हे इसी बात का मलाल था की Taj Mahal (ताजमहल) Burhanpur (बुरहानपुर) में क्यों नहीं बन सका। इसलिए उन्होंने सोचा की क्यों ना वो खुद अपनी पत्नी के लिए ताज महल जैसा दिखने वाला घर बनवाएं और उन्हें गिफ्ट करें। उनके मुताबिक उन्हें इस अनोखे घर को बनवाने में काफी संघर्ष करना पड़ा लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।
ALSO READ: Acting Ka Bhoot: मॉडर्न और ओल्ड दोनो शहर का कॉम्बिनेशन है लखनऊ: Aham Sharma

Faraaz
Faraaz is pursuing Mass Communication & Journalism from BBD University Lucknow.